
Kejriwal Ji went to Himachal Pradesh y’day & received a great response. BJP got so terrified that it’s going to change its CM there. Our trusted sources told us that after CM Jairam Thakur’s failure of 4.5yrs, BJP will make Anurag Thakur as HP CM: Delhi Deputy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/x1H9oQcsUU
— ANI (@ANI) April 7, 2022
सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी जिस दिन हिमाचल प्रदेश गए और उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। भाजपा इतनी घबरा गई है कि वह वहां अपना सीएम बदलने जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आग्रह किया कि यदिवे राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं तो आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को चुनें। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, हम जानते हैं कि अच्छे स्कूल, उत्कृष्ट अस्पताल कैसे बनाएं जाते हैं तथा निर्बाध पानी और बिजली की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाती है। केजरीवाल ने दिल्ली से भ्रष्टाचार का सफाया करने का दावा करते हुए कहा कि अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब में 20 दिनों के भीतर भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अपने संबोधन से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यहां न्यू विक्टोरिया ब्रिज से एक रोड शो भी निकाला। इससे पहले भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ऐसा लग रहा है जैसे कि मैं संगरूर में हूं मंडी में नहीं।