लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने यूपी की प्रदेश कार्यकारणी सहित सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अनुमति से उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी/सभी प्रकोष्ठ/ जिला/ विधान सभा/ नगर स्तर की समितियों को भंग किया गया। पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में बूथ स्तर तक संगठन निर्माण कर आगामी नगर निकाय चुनाव मज़बूती से लड़ा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गुजरात के स्कूल देखने जाएंगे मनीष सिसोदिया, बोले- इस बार केजरीवाल को मौका देगी वहां की जनता
सदस्यता अभियान और संगठन निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका के आधार पर आने वाले दिनो में उन्हें संगठन की ज़िम्मेदारी दी जायेगी। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी के हिस्से में कोई भी सीट नहीं आई।